फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक को बुरी तरह पीटकर बच्चे समेत दोनों को मारी कार से टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। झंड़ापुर में सीईएल कंपनी के पास कार सवार चालक ने युवक को गाली-गलौज के बाद बुरी तरह पीटा। आरोप है कि हमले के बाद आरोपी ने कार से टक्कर मार दी। इसमें 11 साल का बच्चा भी चपेट में आ गया। लिंक रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विकास यादव ने बताया कि वह सेंट्रल इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के सामने खड़ा था। तभी एक कार से तीन लोग उनके पास आकर रूके और अचानक गाली देना शुरू कर दिया। विरोध पर तीनों ने बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। बचाव में लोगों को भी पीटा। गांव के लोगों ने उसे आरोपियों से छुड़वाया। आरोप है कि लाेगों के गुस्से को देखकर आरोपियों ने उसे कार से टक्कर मार दी। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि कार नंबर के आधार पर साहिबाबाद में औद्योगिक इकाई चलाने वाला आदित्य और उसके दोस्त प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, ध्रुव फरार चल रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले ग्रामीणों ने हमला किया था। गाड़ी को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें