फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक पर आगे बैठी युवती को गले से लिपटाकर युवक ने किया स्टंट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 पर मंगलवार रात 12 बजे तेज रफ्तार बाइक की टंकी पर बैठी युवती का चालक से गले लिपटकर फर्राटा भरते वीडियो वायरल हुआ है। ट्विटर पर वीडियो का संज्ञान लेकर गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम कोतवाली निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो बनाने के लिए काले रंग की बाइक का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर चालक और युवती को तलाश रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक और युवती यूपी गेट की तरफ से इंदिरापुरम जाते हुए नजर आ रहे हैं। करीब एक मिनट 10 सेकेंड की वीडियो में युवती पूरे रास्ते चालक के गले से लिपटती रहती है। गनीमत रही कि चालक और युवती के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। खतरनाक स्टंट के दौरान युवती अपने पैर पीछे की तरफ किए हुए थी। वायरल वीडियो से पुलिस ने बाइक नंबर की जांच की जिसमें वह विशाखापट्टनम की निकली। यातायात पुलिस ने बाइक सवार युवक का 21 हजार का चालान कर दिया है। जांच अधिकारी इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह का कहना है कि बाइक सवार युवक-युवती की पहचान नहीं हुई है। बाइक के मिलने पर उसे सीज करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें