लोनी। सोशल मीडिया पर युवक का पांच साथियों के साथ बाइक दौड़ाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो नेशनल हाईवे 709 स्थित पुश्ता पुलिस चौकी के पास का बताया जा रहा है। यातायात पुलिस ने चालक का 19 हजार का चालान काटा है।
बुधवार को नेशनल हाईवे 709 पर चालक अपने पांच साथियों के साथ बाइक दौड़ा रहा था। बाइक के पीछे चल रहे कार चालक ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, साथ ही पुलिस और यातायात पुलिस अधिकारियों को वाट्सएप पर ट्वीट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस हरकत में आई। एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से छह युवकों के बाइक पर हुड़दंग काटने की जानकारी मिली। बाइक नंबर से पहचान की गई। जिसके बाद बाइक मालिक अमित पर नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया गया है।