फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मासूम से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी की पत्नी व परिवार से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्यारोपी मामा और चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी पुलिस के हाथ खाली है। दोनों मामलों में पुलिस दबिश दे रही है लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। उधर, बच्ची के हत्यारोपी की तलाश में पुलिस बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंची वहां पर पत्नी और माता-पिता से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इसमें पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी गांजा और शराब का नशा करता है।
विज्ञापन

टीलामोड़ क्षेत्र में किराये पर रहने वाले एक युवक ने चार वर्षीय सगी भांजी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। उसके शव को कार के नीचे कूड़े के ढेर में छिपा दिया। मामला 11 अप्रैल का है। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, बुधवार को पुलिस ने दिल्ली में आरोपी के कार्यस्थल पर भी दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी के सहकर्मियों से भी पूछताछ की। वहीं, एक टीम बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंची। वहां आरोपी के माता-पिता व पत्नी से भी पूछताछ की तो उसके गांजा और शराब के आदी होने का पता चला। इस वजह से उसे घर से भी निकाल दिया था। उधर, महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी पुलिस के हाथ अभी खाली है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच गंभीरता से की जा रही है। जल्द दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें