फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साफ हुआ मौसम, धूप खिली, दिन में दो डिग्री चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हवा की गति मंगलवार को 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन भर मौसम साफ रहा और दोपहर को चटख धूप निकली। इस दौरान अधिकतम तापमान दो डिग्री चढ़कर 30 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता 33 और रात को इसमें दोगुना इजाफा देखने को मिला।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 32 और न्यूनतम तापमान 19 रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को फिर बादल छाएंगे। दिन रात के तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। अगले सप्ताह के शुरू में फिर दो दिन बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इस दौरान गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली रहेगी। उधर, मौसम के बिगड़ते रुख को देख किसानों की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही है। किसान पप्पी नेहरा ने बताया कि तेज हवा और बारिश और हुई, तो किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें