फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सब्जीवाले को लगा करंट, बचाने आए दुकानदार समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिखंड एक में बाजार में ठिया लगाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबाबाद। शक्तिखंड एक के जीडीए मार्केट में सड़क किनारे लगे ठिये पर बाजार से आईं सब्जियों को लगाने के दौरान शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सब्जीवाला करंट की चपेट में आ गया। सब्जीवाले को बचाने आए बराबर में दुकान करने वाला दुकानदार को भी करंट लग गया। सब्जीवाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुकानदार ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव गांव ले गए। हादसे का कारण दुकान व बिजली खंभे से कटिया डालकर ठिये में बिजली व्यवस्था करने में सामने आया है।
मुरादनगर के हुसैनपुर निवासी नकुल (23) शक्तिखंड एक में रहकर ही जीडीए मार्केट के बराबर में सब्जी का ठिया लगाता था। नकुल के चाचा सुरेंद्र ने बताया कि नकुल के पापा ने शनिवार सुबह मंडी से सब्जी लाकर ठिये के पास उतारी थी। उसके बाद नकुल ठिये पर सब्जी लगाने के लिए पहुंचा था जबकि उसके ठिये के बराबर वाले फास्टफूड के ठेले में पुरानी सब्जियां रखी थीं। जैसे ही नकुल ने सब्जी निकालने के लिए फास्टफूड के ठिये के लोहे वाले हिस्से को छुआ तो उसे तेज झटके के साथ करंट लग गया। वह जमीन पर नीचे गिर गया। उसकी आवाज सुनकर बराबर में चंचल जनरल स्टोर के मालिक सुरेश कुमार (45) ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

दोनों की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पास में ठिया लगाने वाले नकुल के चाचा ने डंडे की मदद से दोनों को करंट की जद से बाहर निकालकर हाथ पैर व बदन दबाया लेकिन नकुल का शरीर पूरी तरह से पीला पड़ चुका था जबकि सुरेश की सांसे चल रही थी। सभी लोग दोनों को लेकर पास के एक निजी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने नकुल को मृत घोषित कर दिया जबकि अस्पताल में सुरेश का उपचार शुरू किया गया लेकिन कुछ देर बाद वेंटीलेटर पर ही सुरेश की मौत हो गई।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने दोनों की मौत को हादसा मानते हुए लिखित में देकर कार्रवाई नहीं करने की मांग की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ठिये वाली जगह से बिजली लाइन नहीं गुजर रही है। जानकारी में सामने आया है कि ठिये वालों ने दुकान व खंभों से कटिया डालकर अवैैध रूप से बिजली चला रहे थे। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

20 दिन पहले हुई थी नकुल की शादी
लोगों ने बताया कि नकुल का परिवार एक दशक से जीडीए मार्केट के पास सब्जी का ठिया लगा रहा है। वर्तमान में ठिये पर नकुल ही बैठ रहा था। उसकी सात मई को शादी हुई थी। नकुल की मौत से उसका परिवार पूरी तरह से टूट गया है। सुरेश करीब पांच छह साल से किराये पर दुकान लेकर जनरल स्टोर चला रहे थे। उनका परिवार दादरी के दतावली गांव में ही रहता है। वह दुकान पर ही सो जाते थे और हफ्ते व बीच-बीच में घर चले जाते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन


दिनभर बाजार रहा बंद
करंट लगने की घटना के बाद दिनभर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखा जबकि मार्केट के आसपास ठिये लगाने वाले भी नदारद दिखे। करंट लगने से दो लोगों की मौत को लेकर सहमे भी दिखे। दिनभर बाजार में घटना को लेकर लोग एकत्रित होकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें