फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिर के महंत पर सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के टीला शहबाजपुर गांव के पास मंदिर के महंत और उसके दो बेटों पर सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गाली गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


पालिका के सफाई कर्मचारी प्रवीन ने बताया कि वह सफाई कर्मचारियों क साथ टीला शहबाजपुर गांव स्थित मंदिर के पास सोमवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सफाई करने के लिए गए थे। वह चार साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर गली में सफाई का कार्य कर रहे थे। आरोप है कि सफाई के दौरान कर्मचारी कूड़ा उठा रहे थे। तभी मंदिर के महंत व अपने दो बेटों के साथ वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। सफाई कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध किया गया तो उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली। सफाई कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और अपने साथियों व अधिकारियों को दी। उन्होंने सेवाधाम पुलिस को मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें