फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रात में एक डिग्री और लुढ़का पारा, होने लगा सर्दी का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रात में सर्दी का अहसास अब बढ़ने लगा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे आकर 17 व दिन का तापमान बिना किसी परिवर्तन के 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली जबकि आर्द्रता 57 फीसदी रही। आज शनिवार को अधिकतम तापमान में स्थिरता देखने को मिलेगी और रात का तापमान एक डिग्री और नीचे आ सकता है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि रविवार तक तापमान में ज्यादा उठापटक नहीं होगी, लेकिन सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना बन रही है। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। अगले माह दिन और रात का तापमान तेजी से नीचे आना शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें