लोनी। मामूली विवाद होने के बाद कंचन पार्क कॉलोनी स्थित सिलाई कारखाने के मालिक ने कारीगर पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया। कारीगर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। निठौरा रोड स्थित अल नजीर कॉलोनी निवासी याद मोहम्मद ने बताया कि उनका बेटा सिलाई कारखाने में मशीन चलाने का काम करता है। बताया कि फैक्टरी कंचन पार्क कॉलोनी निवासी इंतजार की है। शक्रवार को इंतजार ने उनके बेटे से गाली-गलौज की। जब बेटे ने इसका विरोध किया तब आरोपी ने मारपीट की और कैंची मारकर घायल कर दिया। अन्य कारीगरों ने बीच-बचाव किया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत पर 22 अगस्त को फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-