फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का वर्णन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गंगा घाट के समीप स्थित मांडू आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथा वाचक पंडित शिवकुमार शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर धर्म और सत्य की रक्षा की थी। कथा सुनने पहुंचे पुरुषों और महिलाओं ने बड़े ध्यान और श्रद्धा भाव से कथा को सुना। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। कथा वाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान के प्रति आस्था मजबूत होती है। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन रविवार को समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें