फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराकर नाले में गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में राठी मिल के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर एनएच-9 की रेलिंग से टकराकर नाले में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन मंगाकर कार को नाले से बाहर निकलवाया और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। हादसे में घायल हुए लोगों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

विजयनगर पुलिस का कहना है कि देर रात करीब 11 बजे एक स्विफ्ट कार से तीन लोग हापुड़ की ओर जा रहे थे। राठी मिल के पास तेज रफ्तार कार पर से ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और कार हाईवे किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि रेलिंग को तोड़ती हुई कार बगल में नाले में जा गिरी। हादसे के दौरान सड़क किनारे लेटा एक युवक घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो टीम मौके पर पहुंची। कार के साथ नाले में गिरे लोग खुद ही बाहर निकल चुके थे। पुलिस ने क्रेन के जरिए कार को बाहर निकलवाया। कार में सवार और सड़क किनारे बैठे युवक ने पुलिस को तहरीर देने से इनकार कर दिया। कार सवारों ने ही अपने खर्च पर उसका इलाज कराया और कार बाहर निकलने पर वह चले गए। एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय का कहना है कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं थी। तहरीर न मिलने की वजह से कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें