मोदीनगर। कस्बा रोड पर शनिवार रात एक शराबी ने पहले गोलगप्पे नहीं देने पर दुकानदार को पीट कर घायल कर दिया और उसके कांउटर में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ईशांत को गिरफ्तार कर लिया। गुरुनानकपुरा कॉलोनी निवासी कमलेश शर्मा कस्बा रोड पर गोलगप्पे की दुकान लगाते है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात एक युवक शराब के नशे में धुत होकर गोलगप्पे खाने पहुंचा, दुकान पर एक व्यक्ति पहले से ही खड़ा था। दुकानदार ने पहले से खड़े व्यक्ति को गोलगप्पे दे दिए। इससे शराबी आग बबूला हो गया और उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर शराबी ने फोन कर अपने कई साथी मौके पर बुला लिए और दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया।