फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धर्मांतरण कराने वाले पादरी और पत्नी पर लगेगा रासुका, संपत्ति भी हो सकती है कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। शाहजहांपुर गांव में धर्मांतरण के आरोपी पादरी महेंद्र और उसकी पत्नी सीमा पर पुलिस रासुका के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी संपत्ति कुर्की की भी कार्रवाई करा सकती है। दोनों पति-पत्नी जेल में बंद हैं। 23 जुलाई को शाहजहांपुर गांव में हिंदू युवक के धर्म परिवर्तन के प्रयास के मामले में पुलिस ने हापुड़ के सूदना निवासी पादरी महेंद्र और उसकी पत्नी सीमा को गिरफ्तार किया था। दंपती दस वर्ष से भी अधिक समय से धर्मांतरण से जुड़े थे। इसके लिए उन्हें अमेरिका सहित कई स्थानों से मदद भेजी जा रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पादरी और उसकी पत्नी के पास बैथहलम गोस्पल नाम के ट्रस्ट की दो मंजिला बिल्डिंग और एक अन्य मकान है। पुलिस इसके अलावा आरोपियों की अन्य संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटा रही है। पुलिस आरोपियों के सहयोगियों की कुंडली भी खंगाल रही है। पादरी और उसकी पत्नी की बैंक की डिटेल से भी धर्मांतरण की तह में जाने का प्रयास कर रही है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि धर्मांतरण के मामले में सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच चल रही है। रासुका और कुर्की कानूनी प्रक्रिया है। कोई भी कार्रवाई नियमानुसार ही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें