फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: त्योहार पर घर जाने की आपाधापी, लगा रहा भयंकर जाम

विज्ञापन
लाल कुआं पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। वाहनों की अधिकता और लोगों के घर जाने की आपाधापी के बीच रविवार को एनएच-9 से लेकर कई संपर्क मार्गों पर भयंकर जाम लगा रहा। लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय लगा।
विज्ञापन

रविवार को भी दिन निकलते ही दिल्ली की ओर से आने वाली बसों के इंतजार में लोग लाल कुंआ, गोल्फ लिंक, छिजारसी कट पर खड़े हो गए। दिन भर यह स्थिति बनी रही। ऑटो, बस एक के पीछे एक आकर खड़ी होती रही। इसी वजह से पीछे से आ रहे वाहनों के पहिये थम गए। पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ा। शाम को भी हालात बेकाबू नजर आए। करीब सात किलोमीटर की दूरी में लाेगों को रेंग रेंगकर चलना पड़ा। पांच मिनट की दूरी को तय करने में लोगों को एक घंटे से भी अधिक का समय लग गया। इसके अलावा लालकुंआ, विवेकानंद नगर, राजनगर एक्सटेेंशन में भी लोगों को जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। मोदीनगर-मुरादनगर की आबादी क्षेत्र में लोगों को जाम में फंसकर मुसीबत झेलनी पड़ी। रात 12 बजे के बाद वाहनाें की संख्या कम होने पर लोगों को राहत मिली। हालांकि, जगह-जगह पुलिसकर्मी डयूटी पर तैनात रहे लेकिन वाहनों की अधिकता की वजह से उनको भी व्यवस्था बनाने में परेशानी हुई। इस बारे में एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि पुलिस के प्रयास की वजह से हालात काफी हद तक नियंत्रण में रहे। खरीदारी को निकले लोग भी सड़क पर आ गए, बार-बार उनकी आवाजाही की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें