फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत

विज्ञापन
मसूरी खांचा रोड पर बारिश में गिरी छत। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्रांतर्गत खांचा रोड पर ओला चालक के मकान की छत तेज बारिश में भरभराकर गिर गई, गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले परिवार को पड़ोसियों ने बाहर निकाल लिया था, सारा सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई तेज बारिश मसूरी में आफत लेकर आई। इसमें एक ओला चालक के मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे घर का सामान फ्रिज, पंखा, बेड, आलमारी व संदूक आदि मलबे में दब गया। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने छत गिरने से पहले ही परिवार में साबुद्दीन की मां नसीम, पत्नी शब्बो और बेटे आयान व अब्दुल्ला व बेटी माहिरा को सुरक्षित निकाल लिया। बारिश रुकने के बाद मलबे को हटाकर सामान बाहर निकाला। साबुद्दीन मूल निवासी बुलंदशहर निवासी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें