गाजियाबाद। 1967 के चुनाव में रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ था, जिसको 13 वर्ष बाद भी तोड़ा नहीं जा सका है। 57 साल के बाद इस रिकार्ड की बराबरी नहीं हो पाई है। वर्ष 1967 में अभी तक का सबसे अधिक 70.09 फीसदी वोट पड़े थे। उस समय जिले में लगभग पांच लाख मतदाता थे, जिसमें से तीन लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने मतदान किया था।
पिछले कुछ वर्षों से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई स्तर से अभियान चलाए जा रहे हैं उसके बावजूद मतदान प्रतिशत 55 फीसदी से ऊपर नहीं जा पा रहा है। वहीं, शुरुआती दौर के मतदाता इतने जागरूक होते थे इसकी बानगी 1967 के मतदान प्रतिशत से जान सकते हैं। इसके बाद वर्ष 1977 में मतदान प्रतिशत 68 फीसदी तक पहुंचा लेकिन 1967 की बराबरी नहीं कर पाया। इसके बाद साल दर साल मतदान प्रतिशत घटता ही रहा है। सबसे कम 1966 में 46.56 फीसदी मतदान रहा है।
इनसेट:
मतदान प्रतिशत
वर्ष प्रतिशत
1967 में 70.09
1971 में 65.14
1977 में 68.45
1980 में 58.12
1984 में 60.29
1989 में 50.06
1991 में 51.24
1996 में 46.56
1998 में 50़.67
1999 में 46.99
2004 में 48.95
2009 में 45.28
2014 में 56.94
2019 में 55.86
चुनाव वर्ष कुल मतदाता डाले गए वोट वैलिड मत
1967 5.14,929 3,60,888 3,39,663
1971 5,78,138 3,76,612 3,70,291
1977 6,31,729 4,32, 445 4,25,703
1980 7,23,435 4,20,427 4,09,926
1984 7,68,575 4,63,376 4,53,122
1989 10,77,433 5,39,599 5,21,008
1991 10,84,021 5,55,473 5,39,659
1996 14,93,707 695482 6,82,346
1998 15,29,259 7,74,838 7,64,158
1999 15,68,097 7,36,839 7,23,634
2004 18,06,830 7,99,745 00
2009 18,31,688 8,29,493 00
2014 23,57,553 13,42,321 00