फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाटी गेट पर जलभराव और जाम की समस्या का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली के सीमापुरी डिपो से यूपी की मुख्य एंट्री शालीमार गार्डन स्थित भाटी गेट पर लंबे समय से बनी जलभराव और जाम की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। मार्ग को ऊंचा और चौड़ा करने के साथ ही ई-रिक्शा के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

पार्षद रवि भाटी ने बताया कि भाटी गेट यूपी और दिल्ली के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग है। यहां बारिश में सड़क पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले ई-रिक्शा के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। मार्ग को ऊंचा करने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, सड़क को चौड़ा करने के साथ ई-रिक्शा चालकों के लिए एक तरफ व्यवस्थित पार्किंग विकसित की जा रही है, ताकि मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित न हो। इससे जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें