फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्राचार्य ने प्रबंध समिति को लिखा पत्र, पुलिस पर फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमएच काॅलेज के सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय पर 15 जुलाई को हुए जानलेवा हमले के मामले में प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान ने चुप्पी तोड़ी है। प्राचार्य ने प्रबंध समिति के सचिव के नाम पत्र जारी कर सफाई दी कि उनको पुलिस ने झूठा फंसाया है। इस मामले में उन्होंने अपनी जमानत भी करा ली है। उनको न्यायालय पर पूरा विश्वास है, वहां उनको न्याय मिलेगा। उधर, कॉलेज में हुए इस प्रकरण के बाद एमएमएच कॉलेज प्रबंधन पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। वहीं, यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ ने प्राचार्य का निलंबन न होने पर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी हुई है।
विज्ञापन

-घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही : प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान की जमानत होने के बाद अनुज उपाध्याय अनिश्चितकालीन छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर से लेकर तमाम लोग कॉलेज में ही घूूम रहे हैं, इसलिए उन्होंने छुट्टी ले ली है। उन्होंने बताया कि घर से निकलने की भी हिम्मत नहीं हो रही है। जान का खतरा बना हुआ है। अब कहीं भी आना जाना बंद कर दिया है।
आज होगी जमानत पर सुनवाई : एमएमएच कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रविंद्र की जमानत पर सुनवाई आज होनी है। पुलिस की मानें तो रविंंद्र ने ही हमलावरों से प्राचार्य की मुलाकात कराई थी। आरोप है कि जमानत अर्जी डालने के बाद रविंंद्र ने दोबारा से ही कॉलेज परिसर में ही रहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें