फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं पता चला बच्चे की मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी के राहुल गार्डन कालोनी में टीकाकरण के दूसरे दिन 11 माह के बच्चे की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं पाया। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि राहुल गार्डन में 19 बच्चों को टीका लगा था। कॉलोनी में रहने वाले चमन के 11 माह के बेटे कार्तिक को भी सोमवार को पेंटावैलेंट, पीसीवी और एफआईवी का टीका लगा था। टीका लगने के दूसरे दिन मंगलवार को बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने जांच का आदेश दिया था, बच्चे का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। सीएमओ ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल से बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बच्चे का विसरा प्रिजर्व कर फोरेंसिक लैब से जांच कराया जा रहा है, जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें