गाजियाबाद। शहीदों की स्मृति और सम्मान में समर्पित अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत तिरंगा रैली बृहस्पतिवार को निकलेगी। रैली में शहर के हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोग भाग ले रहे हैं। रैली को महापौर सुनीता दयाल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके तिवारी सुबह 10 बजे नेहरू नगर स्थित अमर उजाला दफ्तर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली का समापन घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास होगा।
सुबह साढ़े नौ बजे एनडीआरएफ का बैंड नेहरूनगर स्थित अमर उजाला दफ्तर पहुंच जाएगा। एनडीआरएफ के जवान देशभक्ति धुनों से लोगों में उत्साह भरेंगे। तिरंगा रैली में सबसे आगे पुलिस बल के जवान उसके पीछे डीजे फिर खुली जीप रहेगी। इसके बाद बाइक सवार फिर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे और एनसीसी कैडेट बैंड के साथ रैली में कदम से कदम मिलाते हुए चलेंगे। बच्चों के पीछे पीछे महिला शक्ति और उनके पीछे हर वर्ग के लोग तिरंगे के साथ आगे बढ़ेंगे। रैली की व्यवस्था संभालने का काम अमर उजाला टीम और सिविल डिफेंस के साथी करेंगे।
यहां होगी पुष्पवर्षा
रैली पर रास्ते में आठ जगहों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। होली चाइल्ड चौराहे पर रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास के रोटेरियन पुष्पवर्षा करेंगे। क्लब के अध्यक्ष विजय जिंदल साथियों के साथ रैली का स्वागत और अभिनंद करेंगे। कालकागढ़ी चौक पर दुर्गा वाशिंग पाउडर के चेयरमैन प्रेमचंद गुप्ता पुष्पवर्षा कर सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था करेंगे। आंबेडकर रोड पर नेहरू युवा केंद्र की टीम पुष्पवर्षा के साथ रैली में शामिल लोगों का सम्मान करेंगे। बनवारी स्वीट्स के सामने व्यापारी नेता विपिन गोयल पुष्पवर्षा के साथ सम्मान करेंगे। चौधरी मोड़ व्यापारी नेता राजीव अग्रवाल थाल सजाकर रैली का सम्मान करेंगे और साथियों के साथ पुष्पवर्षा करेंगे। चौधरी मोड़ पर ही राजनीतिक दलों के लोग, जिला एमएमजी अस्पताल के पास पूर्व पार्षद व आप नेता जाकिर सैफी रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत व सम्मान करेंगे। ठाकुरद्वारा स्कूल के बच्चे भी पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास पार्षद व नगर निगम कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा अपने साथियों के साथ पुष्पवर्षा करेंगे।
तिरंगा बाइक रैली का मार्ग
रैली अमर उजाला कार्यालय नेहरूनगर से सुबह 10 बजे आरंभ होगी। होली चाइल्ड चौराहा, कालकागढ़ी चौक, आंबेडकर रोड से चौधरी मोड़, जिला एमएमजी अस्पताल के सामने से फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर शंभूदयाल डिग्री कॉलेज के सामने से घंटाघर चौक स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा के पास समापन।
-
अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के सहयोगी
मुख्य सहयोगी : केडब्ल्यूए दिल्ली 6 मॉल
सहयोगी : आईएमई ग्रुप ऑफ कॉलेज
सह सहयोगी
बिंदल, दी रेमंड शॉप, विकास बुक एजेंसी, उर्वशी साड़ी, जेएसपी प्रोजेक्ट, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, फ्लोरेस हास्पिटल, विनोद कुक वेयर, धमीजा टीवीएस साहिबाबाद, आरएस मैत्री हास्पिटल, एसएसके स्कूल, ओढ़नी साड़ीज, शांति इंटरप्राइजेज।