फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थाने में तस्करा डाल खुद ही छुट्टी चले गए थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पहले डेंगू फिर किडनी में परेशानी होने पर लोनी थाने के प्रभारी प्रताप सिंह ने थाने में तस्करा डाल खुद ही छुट्टी ले ली। इसके बाद शुक्रवार रात अधिकारियों को फोन पर मैसेज भेजकर छुट्टी पर जाने की जानकारी दी। मामले में डीसीपी ग्रामीण ने प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रताप सिंह का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। करीब 10 दिनों पहले वह डेंगू की चपेट में आए थे। डेंगू के दौरान उन्हें किडनी में परेशानी हो गई थी। उन्होंने थाने पर रहते हुए इलाज कराया था। सही इलाज नहीं हो पाने से उन्हें और ज्यादा परेशानी होने लगी। इस दौरान लोनी थाना क्षेत्र में अपराध होने लगा था। कुछ ही दिनों में हत्या और लूट जैसी बड़ी घटनाएं हो गई थी। इन घटनाओं को लेकर भी वह परेशान थे।
प्रताप सिंह ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे थाने में तस्करा डाला और रवानगी कर ली। यानी कि खुद ही छुट्टी ले ली। इसके बाद रात करीब 11 बजे डीसीपी विवेक सिंह यादव और एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय के व्हाट्सएप पर उन्होंने सूचना दी कि उनकी तबीयत खराब है। चिकित्सक ने आराम करने के लिए कहा है। उन्होंने किसी भी अधिकारियों से छुट्टी नहीं मांगी। रात 11 बजे जब अधिकारियों ने फोन के व्हाट्सएप पर आए मैसेज को देखा, तो अधिकारियों को पता चला। बिना छुट्टी लिए रवानगी कराए जाने पर डीसीपी ने उन्हें निलंबित कर दिया हैं। डीसीपी ने बताया कि प्रताप को निलंबित कर दिया गया है। लोनी थाने पर उपनिरीक्षक राम गोपाल को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें