फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी रहेंगे दांत तभी बनेगी बात

Tue, 04 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘ओरल हाईजीन सेशन’ के तहत अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट की टीम सोमवार को लोनी पहुंची। लोनी में यश मल्टी स्पेशलिस्ट डेंटल क्लीनिक के डॉ. गौरव तोमर और डा. कविता मलिक तोमर ने चार स्कूलों के करीब एक  हजार से ज्यादा बच्चों को दांतों की सुरक्षा करने के उपाय बताए।
विज्ञापन


अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों को दांतों की सुरक्षा के लिए जागरूक कर रही है। यह टीम सोमवार को लोनी के चेतन पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा कान्वेंट स्कूल, सरस्वती इंटर कॉलेज और श्याम लता मॉर्डन पब्लिक स्कूल पहुंची।

स्कूल में आयोजित कार्यशाला में दांतों के एक्सपर्ट  डॉ. गौरव तोमर और डा. कविता मलिक तोमर ने बच्चों को दांतों को सुरक्षित रखने के कई टिप्स दिए। रेड पेस्ट डेंटल ब्रिगेड स्कूली बच्चों का उद्देश्य है कि ओरल हाईजीन के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता पैदा की जाए।
विज्ञापन


जैसे सही प्रकार से ब्रुश करना, दांतों की बीमारियों से बचाना, कैविटी की समस्या को खत्म करना आदि। इस कैंपेन के जरिए आयुर्वेदिक विधियों से दांतों को स्वस्थ रखना भी बताया जा रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि खाने-पीने की आदतों से ही दांतों पर फर्क पड़ता है। ओरल हाईजीन के माध्यम से दांतों को सुरक्षित किया जा सकता है। कार्यशाला में प्रिंसिपल चेतन चौधरी, पूर्णिमा भारद्वाज, राजीव गोयल और सुधा शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें