गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी थानों में जगमगाई तिरंगा लाइटों को कैमरे में कैद कर रील बनाने वाले युवक को विजयनगर पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। थाने की रील बनाकर इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल करने वाले अभिमन्यु ठाकुर को कोर्ट ने जमानत दे दी है। 14 सेकेंड की रील में अभिमन्यु ठाकुर ने विजयनगर थाने में लगी लाइटों को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अभिमन्यु के खिलाफ शांति भंग में चालान किया गया है। उसके अन्य साथियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। वायरल की गई वीडियो को एकाउंट से हटा दिया गया है।