फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोयल एंक्लेव में 10 एमवीए के नए सब स्टेशन से दूर होगी बिजली समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन में लोनी क्षेत्र में स्थित जीडीए की कोयल एनक्लेव में 10 एमवीए की क्षमता वाले सब स्टेशन बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके बनने से करीब 20 हजार लोगों को फायदा होगा। जीडीए ने ई-टेंडर जारी कर निविदादाताओं से 27 मार्च तक निविदा से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने को कहा है। टेंडर 30 मार्च को खोला जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि कोयल एन्क्लेव दिल्ली सीमा से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। आने वाले समय में यहां आवासीय और व्यावसायिक भूखंड काटे जाएंगे। इससे आबादी बढ़ेगी और बिजली की मांग भी बढ़ेगी। मौजूदा समय में बिजली से संबंधित समस्याएं आती रहती हैं। इसके मद्देनजर जीडीए वीसी के निर्देश पर योजना के लोगों को बेहतर जन सुविधाएं देने के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्य व आंतरिक सीवर की सफाई के लिए भी टेंडर निकाला गया है। बिजली के सब स्टेशन के निर्माण पर 2.03 करोड़ की लागत का अनुमान है। इसके बनने से कोयल एन्क्लेव व आसपास की आवासीय कॉलोनियों को बेहतर बिजली मिल सकेगी। छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, सीवर सफाई के लिए 15 लाख 86 हजार का खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें