फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के एमओयू और विकास कार्य में आएगी तेजी, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लंबे इंतजार के बाद अब जनपद में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सपने को साकार करने की तैयारी शुरू हो गई है। कई बार बोर्ड में प्रस्ताव और योजना पर चर्चा होने के बाद अब 14 मई को होने वाली बोर्ड बैठक में इसके एमओयू को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। इसे लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम के लिए जीडीए और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बीच एमओयू साइन किया जाना है। इसमें स्टेडियम के संचालन की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं पर सहमति बनाई जाएगी। इसके बाद नक्शा पास कराकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि 37 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसमें एमओयू की प्रक्रिया तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम परियोजना की सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और इसी वर्ष निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।


हरनंदीपुरम के एक नहीं, दो फेज होंगे लॉन्च
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट हरनंदीपुरम का ड्रोन सर्वे इसी महीने पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही जीडीए लेआउट प्लान पर भी काम करेगा। जानकारी के अनुसार, इस बोर्ड बैठक में हरनंदीपुरम के भूमि अधिग्रहण और इसके एक साथ दो फेज लॉन्च करने पर भी चर्चा हो सकती है। प्रस्ताव में हरनंदीपुरम को भी शामिल किया गया है। जीडीए सचिव ने बताया कि करीब 100 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, जबकि लगभग इतनी ही जमीन के लिए किसानों की सहमति भी मिल चुकी है। ऐसे में दो फेज एक साथ लाने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


14 प्रस्ताव होंगे पेश, एयरोसिटी की जमीन भी शामिल


जीडीए में होने वाली बोर्ड बैठक बड़े प्रोजेक्ट्स के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्टेडियम और हरनंदीपुरम के साथ एयरोसिटी की जमीन की दर तय करने और अधिग्रहण को लेकर भी प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा। करीब 160 हेक्टेयर क्षेत्र की इस योजना को स्टेडियम परियोजना के साथ विकसित किया जाना है। जानकारी के अनुसार, इस बोर्ड बैठक में कुल 14 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें