फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फिल्मों में है पैसा...थियेटर एक नशा’

Mon, 29 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
थियेटर कलाकार अवतार गिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘फिल्मों में लोकप्रियता, ख्याति के साथ-साथ पैसा भी मिलता है, मगर इससे थियेटर की अहमियत कम नहीं हो जाती। थियेटर में भले ही कलाकारों को मेहनताना कम मिलता हो, मगर थियेटर कलाकार के लिए जैसे एक नशा है।’
विज्ञापन


यह कहना है बॉलीवुड फिल्मों और थियेटर कलाकार अवतार गिल का। गिल रविवार शाम गाजियाबाद के मालीवाड़ा में रहनेे वाले टीवी कलाकार निशिकांत दीक्षित के आवास पर आए थे।

पत्रकारों से बात करते हुए अवतार गिल ने बताया कि वह अभी तक करीब 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। थियेटर से ही वह फिल्मी दुनिया तक पहुंचे हैं। 1980 से लगातार वह अब तक देश-विदेश में थियेटरों में अभिनय कर दर्शकों की वाह-वाही लूट चुके हैं।
विज्ञापन


तब अभिनय के लिए उन्हें मात्र 10 रुपये मिलते थे। आज यह राशि बढ़कर 300 से 400 रुपये हो गई है। इस बात पर उनकी पत्नी नाराज होती हैं, मगर थियेटर में काम करने को लेकर वह खुद को रोक नहीं पाते।

उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं, मगर मन में इस बात की टीस भी है कि वह कभी बलराज साहनी और मधुबाला के साथ काम नहीं कर पाए। गाजियाबाद वह पहले भी तीन बार आ चुके हैं।

गाजियाबाद के लोग बहुत अच्छे कला प्रेमी हैं। अपनी आने वाली फिल्मों की जानकारी देते हुए अवतार गिल ने बताया कि ‘टर्निंग प्वाइंट’ में वह विधायक की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सट्टेबाजी पर आधारित फिल्म जय मां दुर्गा में भी वह प्रमुख भूमिका में हैं।

बाद में अवतार गिल ने लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित नाट्य मंचन ‘वो लाहौर’ में सूत्रधार की भूमिका निभाई। नाटक में हिंदी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी प्रयोग किया गया। इस अवसर पर ललित जायसवाल, गौरव चोपड़ा, महापौर अशु वर्मा, अतुल गर्ग, बलदेवराज शर्मा के अलावा जीडीए के चीफ टाउन प्लानर इश्तियाक अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें