फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चौकीदार को बंधक बना बदमाशों ने निर्माणाधीन कालोनी में डाला डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली मार्ग स्थित काकड़ा पुल के पास नकाबपोश पांच बदमाशों ने निर्माणाधीन कॉलोनी की साइट पर धावा बोलकर तमंचे के बल पर चौकीदार को बंधक बनाकर मोबाइल, 10 हजार रुपये नकदी व बिजली के ट्रांसफार्मर का सामान लूट ले गए। वारदात के बाद बदमाश चौकीदार के हाथ पैर बांधकर फरार हो गये। वहीं, पुलिस घटना को चोरी की वारदात बता रही है।
विज्ञापन


सीकरी कलां गांव निवासी अरुण शर्मा रावली मार्ग स्थित काकड़ा पुल के पास एक कॉलोनी का निर्माण करा रहे हैं। साइट की देखभाल के लिए मिल्क रावली गांव निवासी जुगल उर्फ जोगिंद्र व ब्रह्म सिंह को चौकीदार रखा हुआ है। जुगल उर्फ जोगिंद्र की रात में और ब्रह्म सिंह की दिन में ड्यूटी है। रविवार रात जुगल उर्फ जोगिंद्र ड्यूटी पर थे। सोमवार सुबह ब्रह्म सिंह कॉलोनी की साइट पर पहुंचा तो देखा जुगल के हाथ पैर बंधे है और वह बेहोश हैं। चौकीदार ने इसकी सूचना अरुण शर्मा को दी। इसके बाद अरुण शर्मा मौके पर पहुंंचे और पुलिस को जानकारी दी। होश में आने पर चौकीदार जुगल ने बताया कि रात करीब एक बजे नकाबपोश पांच बदमाश साइट पर आए।
दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर जुगल को कब्जे में लिया और पिटाई कर हाथ पैर बांध दिये। इसके बाद उसकी जेब में रखे सैलरी के दस हजार रुपये, मोबाइल व कॉलोनी में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का सामान लूट लिया। अरुण शर्मा का कहना है कि वारदात की तहरीर विद्युत विभाग व पुलिस को दी गई है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टा मामला चोरी कर लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें