फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर 20 हजार लेकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी में बुधवार रात दस बजे दो बदमाश एक बुजुर्ग के घर में घुसकर 20 हजार की नकदी लेकर भाग गए। गिरोह में शामिल महिला के साथ बदमाश मदद के बहाने उनके घर में जबरदस्ती घुसे। पानी मंगाने के बहाने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध किया। फिर सूट-सलवार पहनाया और मेकअप के बाद हाथ-पैर बांधकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एक निजी कंपनी में काम करने वाले बुजुर्ग की पत्नी और बच्चे गांव गए हुए हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि रात करीब दस बजे एक महिला और बदमाश उनकी पत्नी का नाम लेकर मिलने के लिए कहने लगा। उनके मना करने और दोनों के पूछने पर बताया कि वे पटियाला हाउस कोर्ट से आए हैं। इसके बाद दोनों जबरन गेट खुलवाकर अंदर घुस गए। बुजुर्ग से दोनों ने कहा कि उनकी जेब कट गई है और उन्हें हल्द्वानी जाना है। वह उन्हें कुछ रुपये देकर मदद कर दें। बुजुर्ग से दोनों ने तीन हजार रुपये मांगे लेकिन उन्होंने घर से ढाई हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि चलते-चलते दोनों बदमाशों ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा। जब वह रसोई में पानी लेने गए तो पीछे से बदमाश ने पकड़कर उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया। उसके बाद घर में रखे 20 हजार रुपये ले लिए। सिर्फ इतना ही नहीं, बुजुर्ग को बेड पर डालकर उनके सारे कपड़े उतारे और घर में रखे सूट-सलवार लेकर उन्हें पहना दिए। बदमाशों ने उनका मेकअप भी किया और वीडियो बनाकर उनकी फेसबुक आईडी पर महिला भेष को वायरल कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने पूछा- हमें पहचान लोगे, फिर दी नींद की गोली :
बदमाश इतने शातिर थे कि घटना के दौरान जब बुजुर्ग होश में आने लगे तो उनसे पूछा कि क्या हमें पहचान लाेगे। इस पर उन्होंने हल्की गर्दन मोड़ी तो पानी के गिलास में नींद की गोली डालकर उन्हें पिला दिया। गहरी नींद में होने पर बदमाश उनके हाथ-पैर बांधकर बेड पर डालकर भाग गए। देर रात में होश आने पर बुजुर्ग ने शोर मचाया। गली के लोग शोर सुनकर फ्लैट में पहुंचे तो देखा कि बुजुर्ग महिला भेष में बंधे पड़े थे। कोई उन्हें जल्दी से पहचान नहीं पाया था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। साहिबाबाद कोतवाली पुलिस और एसीपी रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग से घटना की जानकारी की। टीम को इलाके से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने के निर्देश दिए।

एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आसपास सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। लाेगों से भी जानकारी की गई। जांच में घटना संदिग्ध नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें