फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो लोगों से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में शनिवार को मोबाइल छिनैती व चोरी की दो वारदात हुई। लाजपत नगर निवासी आलोक तिवारी के हाथ से मोबाइल छीनकर बाइक सवार भाग गए। आलोक ने बताया कि 27 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे वह शनि चौक से जी-ब्लॉक स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर रूमाल बांधे बदमाश आए और झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। वहीं, इंदिरापुरम के अभयखंड निवासी अंकित गुप्ता से बाइक सवार मोबाइल छीनकर भाग गए। अंकित गुप्ता ने अपनी तहरीर में बताया कि 19 जनवरी को दो बाइक सवार उनके हाथ से मोबाइल छीन ले गए थे। इसकी शिकायत उन्होंने वारदात के बाद ऑनलाइन की थी। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मोबाइल बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें