फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 75 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 75 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन


राधेश्याम विहार कॉलोनी निवासी विपिन कुमार ने बताया कि एक साल दिल्ली सीलमपुर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। व्यक्ति ने बताया था कि मेरी रेलवे विभाग के एक बड़े अधिकारी से अच्छी सांठगांठ है और वह नौकरी लगवा देगा। इसके बाद विपिन उसकी बातों में आ गया। दोनों के बीच पैसे का सौदा तय हो गया। बताया कि उक्त व्यक्ति 75 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए बाकी रकम नियुक्ति पत्र आने के बाद देने की बात तय हुई।
एक साल बीत जाने के बाद भी जब नियुक्ति पत्र नहीं आया, तो विपिन ने उक्त व्यक्ति को फोन किया और नौकरी के बारे में जानकारी ली, तो इधर-उधर की बात करने लगा। उक्त व्यक्ति ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें