फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाहर की दवाएं लिखने और अल्ट्रासाउंड की वेटिंग देख नाराज हुईं चिकित्सा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव रितु माहेश्वरी शुक्रवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचीं। उन्होंने जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान अस्पतालों में मिली बदहाली और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लंबी वेटिंग मिलने पर उन्होंने सीएमएस को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिकित्सा सचिव सबसे पहले डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। जहां पर उन्होंने सीएचसी का रजिस्टर चेक किया और मरीजों से बातचीत की। इसके बाद वह एमएमजी अस्पताल पहुंचीं। ओपीडी का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कतार में लगे मरीजों से बातचीत की। मरीजों से शिकायत मिली कि उन्हें बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्टोर का निरीक्षण किया जहां उन्होंने स्टॉक रजिस्टर चेक किया और दवाओं की एक्सपायरी डेट चेक की। उसके बाद इमरजेंसी और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में हीट वेव वार्ड बनाने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में हीट वेव वार्ड तैयार है। उन्होंने उसका भी निरीक्षण किया। अंत में दंत चिकित्सा विभाग का निरीक्षण किया।
आभा आईडी कार्ड के साथ आधार दर्ज न होने पर सख्त नाराजगी

पंजीकरण काउंटर के निरीक्षण के दौरान आभा आईडी कार्ड के साथ आधार की जानकारी दर्ज न होने पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने आदेश दिया कि आभा आईडी बनाते समय आधार कार्ड को जरूर दर्ज किया जाए। इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने एमएलसी रजिस्टर देखा। इमरजेंसी में उन्हें भर्ती मरीजों की संख्या कम मिली। इसके बाद सर्जिकल वार्ड में मरीजों से बातचीत की और सर्जरी रजिस्टर देखकर सर्जरी की संख्या कम होने पर उन्होंने इसकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पैथोलॉजी का निरीक्षण कर रिकार्ड देखा। एक्सरे व अल्ट्रासाउंड विभाग का निरीक्षण करते समय अल्ट्रासाउंड की वेटिंग देखकर नाराजगी जताई। साथ ही महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को एमएमजी में समय देने के निर्देश दिए। उन्होंने इसमें सुधार के लिए सीएमओ को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद वह संजयनगर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, डॉ.चरण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र का किया निरीक्षण
डासना। स्वास्थ्य सचिव ने डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी, एक्सरे मशीन, ब्लड सैंपल रूम, जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। वहां गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डासना प्राची पाल को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और मरीजों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिये। और मरीजों से बातचीत की जिसमें बाहर की दवाएं लिखने से लेकर अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे जा रहे इसके बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें