फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित होगा गाजियाबाद: जीडीए की बोर्ड में बैठक में फैसला, महायोजना 2031 पर लगी मुहर; जानें क्या-क्या शामिल

Sat, 07 Sep 2024 05:36 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद-मोदीनगर और लोनी की महायोजना 2031 पर जीडीए की 166वीं बोर्ड बैठक हुई। शुक्रवार को इस महायोजना पर मुहर लगा दी गई है। इस योजना के पास होने से विकास की योजनाएं तेजी से आकार लेंगी और विकसित गाजियाबाद की मजबूत नींव पड़ेगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद-मोदीनगर और लोनी की महायोजना 2031 पर जीडीए की 166वीं बोर्ड बैठक में शुक्रवार को मुहर लग गई। यह प्रस्ताव काफी समय से संशोधित होने के लिए लौट रहा था। जल्द ही जीडीए अधिकारी इसे नगर विकास मंत्रालय की शासकीय समिति के पास अंतिम मुहर लगने के लिए पेश करेंगे। इस योजना के पास होने से विकास की योजनाएं तेजी से आकार लेंगी और विकसित गाजियाबाद की मजबूत नींव पड़ेगी।

विज्ञापन


महायोजना के स्वीकृत होने से आरआरटीएस कॉरिडोर और टीओडी जोन, गाजियाबाद में संचालित हो रही ब्लू लाइन और रेड लाइन मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर टीओडी जोन बनाने का प्रस्ताव, दुहाई डिपो और दुहाई स्टेशन के पास 909.82 हेक्टेयर का एक विशेष क्षेत्र निर्धारित किए जाने की योजना को भी बोर्ड ने मंजूरी दे दी। इसके साथ ही महायोजना में हापुड़ रोड के साथ सेक्टोरल प्लानिंग।

डासना और लोनों के फतेहाबाद निडोरी में 100 एकड़ के लॉजिस्टिक पार्क, फर्रुखनगर रोड, मोरटा और भोजपुर में ट्रक पार्किंग की योजना, हरनंदी नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकसित करने, गालंद में कचरा निस्तारण के लिए नई जमीन का प्रस्ताव, एसटीपी की योजना महायोजना में शामिल हैं। महायोजना को मंजूरी मिलने के साथ अब इन पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


टीओडी जोन को मिली हरी झंडी 
गाजियाबाद में रेड और ब्लू मेट्रो लाइन हैं। मेट्रो लद्दन कॉरिडोर के दोनों ओर 500-500 मीटर तक टीओडी (ट्रॉजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट) जोन चिन्हित किया गया है। पांच सितंबर को यह प्रस्ताव योर्ड बैठक में रखा गया था। इस पर जीडीए ने आम लोगों से आपत्तियां मांगी थी। कुल सात आपत्तियां आई। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसे शुक्रवार को महायोजना के साथ प्रस्तुत किया गया जिसपर बोर्ड ने मंजूरी दे दी। टीओडी जोन विकसित होने से जहां लोगों को एफआर में छूट मिलेगी। वहीं, जीडीए को भी नए सिरे से नक्शा पास करने से कई सौ करोड़ को आय होगी। इससे पहले रैपिड रेल कॉरिडोर के दोनों ओर टीओडी जोन को स्वीकृति मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें