फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पॉलिसी न होने से ई-वाहनों की खरीद में गिरावट, रोड टैक्स में छूट बंद; नए वाहनों का पंजीकरण भी महंगा

Sat, 07 Sep 2024 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ई-वाहन पॉलिसी के समाप्त होने से रोड टैक्स में मिल रही छूट खरीदारों को नहीं मिल रहा है। इस वजह से ई-वाहन खरीदने पर पंजीकरण 10 फीसदी तक मंहगा हो गया है।
विज्ञापन
ई वाहन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण मंहगा हो गया है। ई-वाहन पॉलिसी के समाप्त होने से रोड टैक्स में मिल रही छूट खरीदारों को नहीं मिल रहा है। इस वजह से ई-वाहन खरीदने पर पंजीकरण 10 फीसदी तक मंहगा हो गया है। ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार की ईवी पाॅलिसी 30 जून का समाप्त हो चुकी है। इसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। लेकिन अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


इसकी जगह पर नई ईवी पॉलिसी 2.0 लागू की जाएगी। लेकिन यह कब लागू होगी इसको लेकर अभी फिलहाल परिवहन विभाग की ओर से कोई तारीख तय नहीं की गई है। मौजूदा समय में पाॅलिसी नहीं लागू होने से नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ग्राहकों को कोई सब्सिडी नहीं मिल रही है।

दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 तक कुल पंजीकरण होने वाले वाहनों में से 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन हो। अगस्त 2020 से देखें दो अब तक दिल्ली में दो लाख 15 हजार इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। साल प्रति साल इन वाहनों का प्रतिशत बढ़ भी रहा था। लेकिन अब इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई है। वाहनों की खरीद में गिरावट आने को लेकर कई ई-वाहन विक्रेता नौ सितंबर को दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलाेत से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन


नई पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार..
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी 2.0 का ड्राफ्ट तैयार है। इसे अभी कैबिनेट में भेजा जाएगा। वहां से और एलजी से मंजूरी मिलने के बाद लागू की जाएगी। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अभी जेल में हैं। ऐसे में कैबिनेट की बैठक नहीं हो पा रही है। कैबिनेट में पाॅलिसी को लाया जाएगा। इस पर विचार-विमर्श होगा। सुधार करने की जरूरत होगी तो वह किया जाएगा। फिर कैबिनेट पॉलिसी को मंजूर करेगी। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा।

साल वार पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहन...

साल-------वाहनों की संख्या

  • 2020-----5189
  • 2021-----25809
  • 2022-----62241
  • 2023-----71610
  • 2024-----48752

अप्रैल से अगस्त तक पंजीकृत वाहन...

विज्ञापन

          माह--------2022--2023--2024

  • अप्रैल------3962--5185--5263
  • मई-------3508--7632--4993
  • जून ------4459--4907--4077
  • जुलाई------5595--4917--5155
  • अगस्त------4591--4939--4366
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें