फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमले की फिराक में था जिहादी

विज्ञापन
मसूरी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल आरोपी। फाइल फोटो
विज्ञापन
राजू मलिक
विज्ञापन


गाजियाबाद। प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े शावेज उर्फ जिहादी अपनी पहचान को बढ़ाकर अन्य युवाओं को जोड़ने के लिए छिजारसी डंपिंग ग्राउंड पर पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमले की फिराक में था। जांच में सामने आया है कि शावेज ने ऐसा कर वहां आसपास रहने वाली मुस्लिम बस्ती को प्रभावित कर युवाओं को साथ लेकर संगठन तैयार करने की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार इस मामले में शावेज के कुछ चैट मिले हैं। यह चैट फरातुल्ला गौरी के ग्रुप से जुड़े आफताभ आलम ने शावेज को हमजा इंस्टाग्राम आईडी से किए थे। इसी आईडी पर इकराम ने शावेज उर्फ जिहादी से पूछा कि क्या तलवार ले ली। जवाब में शावेज ने लिखा कि ले ली हैं। इकराम ने लिखा कि चलें चितौड़ा। एटीएस और मसूरी पुलिस ने शावेज की चैट्स को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि तलवारें खरीदने और युवाओं को आतंकी दस्ते से जोड़ने के लिए शावेज को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से विदेशों से फंडिंग हुई है। पुलिस इसकी मनी ट्रेल की जांच कर रही है। बता दें, इस मामले में पुलिस ने शावेज उर्फ जिहादी, जुनैद, फरदीन, इकराम अली, मोहम्मद जावेद और फजरू को गिरफ्तार किया है। उन पर बीएनए की धारा 152, 196 और 61(2) के साथ विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम की धारा 18, 38 और 39 के तहत कार्रवाई की गई है।

इसी हमले की सूचना पर हुई कार्रवाई

वर्ष 2022 से शावेज जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के संपर्क में आया। नौ फरवरी 2025 को शावेज ने हमजा नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपने साथी इकराम से ढबारसी में डंपिंग ग्राउंड का विरोध करने के लिए हिंसा फैलाने के मंसूबे उजागर किए हैं। पूछताछ में शावेज ने बताया कि मुस्लिम संगठन बनाकर जिले की समस्याओं पर विरोध करने वाले मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाना चाहता था। इसकी शुरुआत उसने डंपिंग ग्राउंड से जुड़े मुस्लिम समुदाय के युवाओं से की। यहां लोग काफी समय से विरोध कर रहे हैं। जहां पुलिस के साथ लोगों की झड़प भी हो चुकी है। इसी को लेकर लोगों को हमजा इंस्टाग्राम आईडी से जोड़ा और प्रदर्शित न होने वाले मैसेज भी किए। उपद्रव में नाहल गांव का नाम उजागर न हो, इसके लिए उसने ग्रुप के सदस्यों को जाट बाहुल्य गांव चितौड़ा जल्द पहुंचने की अपील की थी।
चितौड़ा से जंगल के रास्ते होते हुए यह दस्ता डंपिंग ग्राउंड में आने वाले सरकारी वाहनों और निगरानी रखने वाली पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला करने की योजना बना रहा था। कट्टरपंथी विचारधाराओं का विरोध करने वाले सलीम वास्तिक पर हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई एटीएस और पुलिस को इस हमले की भनक लगी। इसके बाद करीब एक सप्ताह जांच-पड़ताल के बाद यह कार्रवाई की गई।

देश के बाहर से मिल रहा है फंड

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि अभी तक की जांच के बाद अंदेशा है कि इस पूरे नेटवर्क को देश के बाहर से इस कार्य के लिए फंडिंग मिल रही है। यह कई देशों से लेकर क्रिप्टोकरेंसी में इनके पास पहुंच रही है। इसी रुपये के साथ आरोपी ने अपने नेटवर्क को मजबूत करने की योजना बनाई। आरोपी युवाओं को नकद में मदद करके भी अपने साथ जोड़ रहे हैं। पुलिस इनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

......

बांग्लादेश कनेक्शन सहित कई बिंदुओं पर जांच

पकड़े गए इकराम अली की मां साहिदा मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है, जो भारतीय पहचान के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि इकराम के पिता ने निकाह किया था। इस मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस का कहना है कि इकराम की मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पकड़े गए मोहम्मद जावेद का चाचा करीब तीस वर्ष पहले पाकिस्तान गया था। इसकी परिजनों ने कुछ भी जानकारी होने से इन्कार किया है। ऐसे में पुलिस मोहम्मद जावेद के साथ-साथ उसके परिजनों से भी पूछताछ करेगी और मोबाइल कॉल ट्रेस करेगी। इससे जावेद के चाचा के जिंदा होने और आतंकी संगठनों से जुड़े होने की पुष्टि की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों की जांच होगी, पासपोर्ट, वीजा, सोशल मीडिया एकाउंट आदि की जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


......

जिहादी के मोबाइल से ये हुआ बरामद

इस्लामिक बयान हाफिज मौलाना मसूद अजहर तफसीर कुरान पाक इस्लामिक बयान ऑफिसियल फेसबुक पेज।

शावेज गुड्डू की चैट्स।

जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर का वीडियो।

आतंकवादी संगठनों के सदस्यों की वीडियो, फोटो।

अनसार जाजक्वातुल हिन का पेज।

स्वाट अल हक का पेज।

इकराम एड की इंस्टाग्राम चैट्स।

तलवार ले ली के स्क्रीनशॉट्स।

हां भाईजान वो बच तो गया भाईजान, आप पहले मुनाफिको को मारना चाहते हैं या काफिरों को, की चैट्स।

हमजा इंस्टाग्राम आईडी।

युवा से चैट्स, आपके लिए बात हो गई है।

......

वर्जन

पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों, पाकिस्तान, सऊदी अरब और बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच की जा रही है। चैट्स से स्पष्ट हो चुका है कि ये ढबारसी में खुले डंपिंग ग्राउंड का विरोध उपद्रव के रूप में करने की योजना बना रहे थे। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें