फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मासूम के साथ हुई थी क्रूरता, शरीर पर मिले चोट के 11 निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चार वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने वारदात की गंभीरता व क्रूरता की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जो मौत का कारण बनीं। साथ ही नाजुक अंगों सहित शरीर पर दांतों से काटने व चोट के 11 निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

इस बीच घटना से गुस्साए सैकड़ों लोग मंगलवार को नंदग्राम थाने पहुंचे और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कानून के तहत सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि नंदग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने साथ ले गया। करीब 500 मीटर दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म के बाद ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि आरोपी गौरव प्रजापति (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के साथ ही सिर पर चोट, दम घुटने के संकेत व अन्य चोटों की पुष्टि हुई है। शव को पुलिस की निगरानी में दफना दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें