फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना मेडिकल जांच घायल मरीज को हायर सेंटर भेजा, नहीं की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में एक घायल मरीज को बिना मेडिकल रिपोर्ट और विधिवत रेफर लेटर दिए हायर सेंटर भेजने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैर में फ्रैक्चर के इलाज के लिए पहुंचे मरीज को डॉक्टर ने केवल पर्ची थमाकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेज दिया, जहां रेफर लेटर न होने के कारण मरीज को भर्ती नहीं किया गया। इसके चलते मरीज और उसके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वापस अस्पताल पहुंचकर दोबारा रेफर पत्र बनवाया।
विज्ञापन


संजय नगर निवासी 55 वर्षीय विजय अपने घर में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद प्राथमिक उपचार किया और मरीज को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। आरोप है कि डॉक्टर ने रेफर लेटर तैयार नहीं किया और केवल एक पर्ची देकर मरीज को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेज दिया।
परिजन जब मरीज को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने रेफर लेटर के अभाव में भर्ती करने से इन्कार कर दिया और जिला अस्पताल से विधिवत रेफर लेटर लाने को कहा। इसके बाद मजबूरी में मरीज को वापस जिला संयुक्त अस्पताल लाया गया। इस पूरी प्रक्रिया में मरीज को दर्द और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को ही मरीज ने इस मामले की लिखित शिकायत जिला संयुक्त अस्पताल के सीएमएस से की। शिकायत के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर से रेफर लेटर तैयार कराया गया और मरीज को दोबारा हायर सेंटर भेजा गया।

इस संबंध में सीएमएस संजय गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें