फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिलाबदर की हत्या में फरार आरोपियों के घर लगे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बेहटा हाजीपुर गांव में जिलाबदर विशाल की ईंट से पीट कर हत्या के मामले में आरोपियों के घरों में ताले लग गए है। परिवार के सभी लोग फरार हो गए। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के फोन बंद आने पर पुलिस को लोकेशन तलाश करने में परेशानी हो रही है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तार का दावा किया है।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक विशाल के भाई सचिन कुमार निवासी आंबेडकर कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई गुंडा एक्ट में जिलाबदर चल रहा है। वह अपने दोस्त दिपांशु के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे पांडेय की चक्की के पास आया था। वहां मौजूद तुषार, अमन, साहिल, जीत उर्फ संजीत और भीमा साथियों के साथ खड़े थे। उन्होंने विशाल के साथ लाठी डंडों, लात घूसों और ईंट से पीटकर मार डाला। घटना के बाद से आरोपी फरार है। एसीपी ने बताया कि सचिन की शिकायत पर लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने तुषार, अमन, साहिल, जीत उर्फ संजीत और भीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। सभी आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस की टीमें उन्हें तलाश कर रही है। बता दें कि विशाल को पुलिस ने 10 सितंबर 2025 को जिलाबदर किया था। थाना पुलिस ने इसे जिले की सीमाओं से बाहर रहने की हिदायत देकर हापुड़ की सीमा पर छोड़ दिया था। बुधवार को वह लोनी में था। अमन पक्ष की विशाल से पुराने मामले को लेकर रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें