फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर के भेदी ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को भेजा सलीम का आपराधिक इतिहास

विज्ञापन
यूट्यूबर सलीम वास्तविक
विज्ञापन
गाजियाबाद। मजहबी कट्टरता के खिलाफ वीडियो बनाकर खुद को एक्स मुस्लिम बताने वाले सलीम वास्तिक के आपराधिक इतिहास के पन्नों को पलटने वाला कोई और नहीं उसी के घर का भेदी है। इसी भेदी ने दिल्ली की क्राइम ब्रांच से संपर्क साधा और 1995 में हुई एफआईआर, कड़कड़डूमा कोर्ट के आदेश सहित तमाम जानकारी दी। भेदी ने दबिश देने से पहले टीम को इसकी सही लोकेशन और मूक विरोध करने वाले परिवार के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


सलीम वास्तिक के आपराधिक इतिहास से कमिश्नरेट पुलिस भी अनजान थी। सलीम ने अपने यू-ट्यूब चैनल से ऐसे कई लोगों को जोड़ रखा था जो मजहबी कट्टरता के खिलाफ थे। पाकिस्तान के कट्टरपंथी यूट्यूबर मोहम्मद हमाद बकराती के उकसावे में सलीम पर जनपद अमरोहा के सैदनंगली गांव निवासी जीशान और और उसके भाई ने गुलफाम ने जानलेवा हमला किया।
इसके बाद से परिवार का भेदी भयभीत हो गया और मूक विरोध करने लगा। अस्पताल से लौटकर सलीम ने भी कई ठिकाने बदले। मीडिया की सुर्खियों के बाद भी जब उसकी हकीकत लोगों के सामने नहीं आई तो वह घर लौटा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परिवार के सदस्य उसके मजहबी विरोध से भयभीत होने लगे थे। दोस्त, रिश्तेदार और संप्रदाय के लोग परिवार को उकसाने लगे थे।
विज्ञापन

परिवार के उस भेदी को आभास हुआ कि मजहब का विरोध करके वह और उसका परिवार शांति से जीवनयापन नहीं कर पाएगा। ऐसे में इसी घर के भेदी ने सलीम खान उर्फ सलीम वास्तिक का आपराधिक इतिहास क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दिया। इसके बाद टीम ने इसी भेदी की लोकेशन और सही जानकारी के मुताबिक दबिश देकर रातोंरात सलीम को उसकी वास्तविक जगह यानि जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें