फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत ट्रेन के नार्थ स्टेशन के समीप आठ से दस आरोपियों ने बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। हमलावर युवक की बहन से छेड़छाड़ करते थे जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी के सारा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक की बहन नगर के एक कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि कुछ समय पूर्व कॉलेज जाते समय मनचलों ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। जानकारी लगने पर छात्रा के भाई ने घटना का विरोध किया था। बताया कि बृहस्पतिवार शाम छात्रा का भाई बाइक से राज चौपले की तरफ जा रहा था,जैसे ही वह नमो भारत ट्रेन के नार्थ स्टेशन के समीप पहुंचा तभी आठ से दस हमलावरों ने उसे घेरकर बुरी तरह पीटा। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें