फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छात्राओं ने हंगामा कर प्राचार्य का किया घेराव

विज्ञापन
मोदीनगर के गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में ड्रेस कोड के मामले में हंगामा करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। गिन्नी देवी मोदी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को ड्रेस कोड बदलने व अन्य मांगों को लेकर हंगामा कर प्राचार्य का घेराव किया। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के मुख्य गेट पर शुक्रवार सुबह छात्राएं एकत्र होनी शुरू हुईं। छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी करती छात्राएं कॉलेज परिसर में पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद प्राचार्य वंदना शर्मा का घेराव किया। छात्राओं की मांग है कि कॉलेज की ड्रेस बहुत पुरानी हो चुकी है, ड्रेस कोड को बदलने की मांग छात्राएं काफी समय से करती आ रही हैं। इसके अलावा कॉलेज परिसर में कैंटीन खोलने की मांग की छात्राओं ने की।
सुबह दस बजे से शुरू हुआ हंगामा दोपहर तीन बजे तक चलता रहा। प्राचार्य वंदना शर्मा ने हंगामा बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को समझाकर शांत कराया। प्राचार्य को छात्राओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। प्राचार्य वंदना शर्मा का कहना है कि ड्रेस कोड बदलने की मांग पूरी नहीं हो सकती। कॉलेज परिसर में कैंटीन जल्द शुरू की जाएगी और पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


ओपीडी में पहले दिखाने को लेकर सिपाही ने किया हंगामा

मोदीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में ओपीडी में पहले दिखाने को लेकर सिपाही ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर शांत कराया।

सीएचसी अस्पताल में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक युवक पहुंचा और अपने को पुलिसकर्मी बताकर हंगामा किया। ओपीडी में युवक पहले दिखाने की बात कह रहा था। इतना ही नहीं डॉक्टर के पास पहुंच गया और अभद्रता शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर शांत कराया। बताया गया है कि हंगामा करने वाला युवक यूपी पुलिस से है, एसीपी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें