फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कंपनी से 14.22 लाख रुपये के मखाने लेकर ठग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। एग्रोटर्मिनस प्रालि कंपनी से करीब 14.22 लाख रुपये के मखाने लेकर ठग फरार हो गए। ठगों का कार्यालय भी बंद मिला। उनके दो चेक भी बाउंस हो गए। ठगी होने पर पीड़ित ने लिंक रोड थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मनीष कुमार सिंह दिल्ली के पालम एक्सटेंशन में संचालित एग्रोटर्मिनस प्रालि कंपनी के निदेशक हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पेल बाग टी प्रालि से कंपनी के महाप्रबंधक जितेंद्र कौशिक, समन्वयक शिवम श्रीवास्तव और मनीष गौतम ने मखाने खरीदने के लिए फरवरी 2026 में सौदा किया था। सौदा में तय हुआ था कि दो बार में उन्हें दो हजार किलो मखाना भेजना है। मखाना भेजने के बाद 11 मार्च को उन्होंने कंपनी की ओर से माल पहुंचने की रसीद भी प्राप्त कर ली थी।
माल का भुगतान करने के लिए 14.22 लाख रुपये के दो चेक उन्हें दिए गए। जब उन्होंने चेक बैंक में लगाए तो दोनों बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपियों से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो तीनों आरोपियों के मोबाइल बंद थे। कंपनी के लोग उनके कार्यालय पर पहुंचे तो वह बंद मिला। कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें