फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तमंचे की बट व सरिये से परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। नाहल में बच्ची को ईंट फेंककर मारने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को तमंचे की बट और सरिये से पीटा। मामले में पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नाहल निवासी किसान उम्मेद ने बताया कि उनकी चार साल की पोती इल्मा घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोसी सद्दाम के घर की तरफ से ईंट आकर उनकी पोती को लगी, जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई तो आरोपी भड़क गए। वह घर से तमंचा, सरिया निकालकर ले आए और उनके परिवार को घर में घुसकर पीटा। तमंचे की बट और सरिया लगने से परिवार के लोग घायल हो गए। उम्मेद ने फुरकान रिजवान, गुलफाम,सद्दाम और फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

मसूरी में मामूली बात पर हुई कहासुनी से नाराज पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा। विरोध करने पर घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायतकर्ता ने महिलाओं से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें