फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोता रहा परिवार, चोर चुरा ले गए गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी सन्नी ढींगरा के मकान में घुसे चोर गहनों से भरा बैग चुरा ले गए। घटना 29 मई के तड़के हुई। सुबह सोकर उठने के बाद उन्हें चोरी का पता चला तब प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज मामले में सन्नी ढींगरा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह परिवार के साथ घर के ही एक कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 3ः45 बजे चोर घर की बालकनी के रास्ते अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखा गहनों का बैग चुरा ले गए। बताया कि बैग में दो सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, एक चांदी की अंगूठी और कुछ नकदी भी रखी थी। चोरी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें आरोपी घर में घुसते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया और शिकायत दी। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें