फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चिकित्सक ने गलत दिशा में दौड़ाई कार टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में दौड़ रही कार से महरौली में स्कूटी को टक्कर लग गई। रविवार की शाम हुए इस हादसे में स्कूटी सवार दिल्ली निवासी मंजू गौतम (40) और उनके बेटे यश गौतम (20) की मौत हो गई। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। स्कूटी में टक्कर लगने के बाद मां-बेटा लगभग ढाई फीट ऊपर उछलकर दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन

दिल्ली के मधु विहार के विनोदनगर निवासी यश के मामा मनोज गौतम ने वेव सिटी थाने में हादसे की तहरीर दी। इससे पहले ही पुलिस ने कार चला रहे विजयनगर की टीचर काॅलोनी के निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक देवदत्त को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में देवदत्त ने बताया कि वह मोदीनगर के पास भोजपुर से लौट रहे थे। उन्हें विजयनगर जाना था। उन्होंने सोचा था कि एक्सप्रेसवे से डासना कट पर उतर जाएंगे लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण आगे चले गए। कुछ दूर चलने के बाद इस गलती का अहसास हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने एक्सप्रेसवे पर कार को यू-टर्न में घुमा दिया और गलत दिशा में चलने लगे। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि देवदत्त ने कुबूल किया है कि हादसा उनकी गलती से हुआ। इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की फुटेज को साक्ष्य के रूप में रखा जाएगा।


पाबंदी के बावजूद चला रहे थे स्कूटी

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन चलाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद यश स्कूटी लेकर एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। उनके मामा ने तहरीर में बताया है कि दोनों हरिद्वार से लौट रहे थे। मेरठ परतापुर टोल से वे एक्सप्रेसवे पर चढ़े और जैसे ही वेव सिटी क्षेत्र में महरौली गांव के सामने पहुंचे तो लाल कुआं की ओर से गलत दिशा में आई आल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसा रविवार शाम सात बजकर 34 मिनट पर हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात दोनों मौत हो गई।


हादसे से खुली पुलिस की पोल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इस हादसे ने एक बार फिर पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी। चिकित्सक गलत दिशा में गाड़ी चलाते रहे लेकिन उन्हें रोका नहीं गया। यहां कैमरे लगे हैं। जाहिर है। कंट्रोल रूम में किसी ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया कि स्क्रीन पर कार गलत दिशा में चलती दिख रही है। इतना ही नहीं, दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध होने के बावजूद स्कूटी को नहीं रोका गया। यश गौतम रविवार शाम को छह बजकर 59 मिनट पर एक्सप्रेसवे पर मेरठ परतापुर से चढ़े और करीब 35 मिनट में सात बजकर 34 मिनट पर वेव सिटी क्षेत्र में पहुंच गए।
विज्ञापन

जनवरी से जून तक गलत दिशा प्रतिबंधित वाहन
2022 4,044 752

2023 18,957 20,749

2024 12,277 12,798
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें