फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएम और अपर पुलिस आयुक्त ने कांवड़ व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और अपर पुलिस आयुक्त राजकरण नैयर ने मंगलवार को गंगनहर स्थित कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मांदड़ ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद जिले को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। कांवड़ मार्ग पर बिजली के पोल प्लास्टिक से ढके गए हैं ताकि दुर्घटना न हो। जिले में चार कंट्रोल रूम स्थापित हैं, जिनमें से एक मुरादनगर में संचालित है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर कांवड़ियों से बातचीत की। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को गंगनहर के पुराने पुल के पास सड़क गड्ढामुक्त करने के निर्देश भी दिए।
अपर पुलिस आयुक्त नैयर ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए जिले में 4,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी पूरे कांवड़ मार्ग पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान उप जिलाधिकारी कोमल पंवार, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार भारद्वाज और थाना प्रभारी केके मौर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें