फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन विहार के पास निगम करेगा गार्बेज फैक्टरी का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर का कूड़ा निस्तारण करने के लिए नगर निगम की ओर से गार्बेज फैक्टरी दोबारा शुरू की जाएगी। हिंडन विहार के पास संचालित गार्बेज फैक्टरी दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। यहां प्रतिदिन 200 टन कूड़े का निस्तारण होगा।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मिथिलेश ने बताया कि शहर में प्रतिदिन लगभग 1500 से 1800 टन कूड़े का उत्सर्जन होता है। इसके निस्तारण के लिए नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। हिंडन के पास स्थित निगम की गार्बेज फैक्टरी के संचालन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। यहां प्रतिदिन लगभग 200 टन कूड़े का निस्तारित हो सकेगा। बाकी कूड़ा नाहल और डूंडाहेड़ा में डंप किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें