फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निगम ने लिया संज्ञान, अगले सप्ताह से शुरू होगा रैन बसेरों को संवारने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

साहिबाबाद। रैन बसेरों में बदहाली और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने 10 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसमें हर जोन के रैन बसेरों के लिए अलग-अलग मरम्मत राशि निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह से काम शुरू कराने की तैयारी है।

दरअसल, रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार के अंक में पड़ताल की गई थी। सरर्दियां शुरू, रैनबसेरों में नहीं पर्याप्त सुविधाएं नामक शीर्षक से 26 नवंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। पड़ताल में पाया कि रैनबसेरों में पेयजल और शौचालय की सुविधा तक नहीं है। पप्पू कॉलोनी स्थित रैन बसेरे में साफ-सफाई का अभाव होने के साथ दीवारों की मरम्मत भी नहीं कराई गई थी। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के ठहरने के लिए बनाए गए इन रैन बसेरों में अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसी तरह अन्य कई रैनबसेरों की स्थिति दर्शायी गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और सुविधाओं के लिए 10 लाख रुपये टेंडर जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि हर जोन में स्थायी रैनबसेरों की कमियों को दूर करने के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जोन में रैन बसेरों की स्थिति सुधारने के लिए मरम्मत बजट निर्धारित किया है। इसके तहत टूट-फूट ठीक कराने, खराब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अगले सप्ताह से मरम्मत कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें