फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सहकारिता विभाग ने खोले आठ गेहूं क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सहकारिता विभाग ने जिले में गेहूं खरीद के लिए आठ केंद्र खोले हैं। इन पर 15 जून तक खरीद होगी। ये केंद्र निवाड़ी देहात, विसोखर मऊ, सहपुर-सकुरपुर, मोरटा, चिरौड़ा, मंडोला, डासना और गोविंदपुरम मंडी में बनाए गए हैं। इस संबंध में सहकारिता विभाग की सहायक आयुक्त व सहायक प्रबंधक इंदु सिंह ने बताया कि इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। दाम ठीक होने की वजह से अच्छी खरीद होने की उम्मीद है। क्रय केंद्रों पर किसान सुबह आठ से रात आठ बजे तक गेहूं बेच सकते हैं। गेहूं की खरीद क्रय समितियों के माध्यम से होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें