फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डंपिंग ग्राउंड में काम कर रही पोकलेन मशीन का पंजा बालक के पेट में घुसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के बिसोखर स्थित डंपिंग ग्राउंड में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न काम कर रही पोकलेन मशीन का पंजा सात वर्षीय बालक सुमित के पेट में घुस गया। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहां बालक सुमित की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि आरोपी ऑपरेटर ने बच्चे को कूड़े में दबाने का प्रयास किया। बालक सुमित डंपिंग ग्राउंड की तरफ बकरी चराने गया था।
विज्ञापन

नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी कालिया मजदूरी करते हैं। उनका सात वर्षीय पुत्र सुमित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। ठंड के कारण स्कूल बंद चल रहे हैं। बताया कि बृहस्पतिवार पूर्वाह्न सुमित अपनी बड़ी बहन के साथ समीपवर्ती लंकापुरी कॉलोनी स्थित डंपिंग ग्राउंड में बकरी चराने चला गया। डंपिंग ग्रांउड में पोकलेन मशीन काम कर रही थी। इसी दौरान सुमित पोकलेन मशीन के चपेट में आ गया। पोकलेन मशीन का पंजा सुमित के पेट में घुस गया। सुमित बुरी तरह घायल हो गया। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि पोकलेन ऑपरेटर ने सुमित का उपचार कराने के बजाए उसे कूड़े में दबाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुमित की बड़ी बहन के शोर मचाने पर ऑपरेटर ने पोकलेन मशीन का पंजा हटाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑपरेटर और सहायक को हिरासत में ले लिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनोद वैशाली ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें