फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: 'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, छात्राओं ने लिया हिस्सा

Fri, 11 Aug 2023 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद के एसजी पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की श्रंखला में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के डीजी हरिओम गांधी और स्कूल के डायरेक्टर आर.आर. खन्ना ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को किया प्रोत्साहित।

विज्ञापन

हर हाथ में लहराता तिरंगा, हर जुबां पर भारत माता के जयकारे और गुलाब के फूलों की महकती बारिश के बीच देशभक्ति की जोशीली धुनों पर नाचते-थिरकते उत्साह से भरे लोग... राष्ट्रप्रेम से सराबोर यह मनोहारी दृश्य था अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत बृहस्पतिवार को निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा का।



 

जंग -ए -आजादी के अमर शहीदों और वीर क्रांतिकारियों को समर्पित लगभग पांच किलोमीटर की यात्रा से नेहरु नगर से घंटाघर तक का शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। महापौर सुनीता दयाल, एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके तिवारी, एनएसीसी के ब्रिगेडियर शलभ सोनल और राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल ( रिटायर्ड ) टीपी त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष अंजू शर्मा ने शंख बजाकर यात्रा के उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान की। एनडीआरएफ के बैंड ने देशभक्ति की मधुर धुनों से लोगों का मन मोह लिया। सरस्वती शिशु मंदिर के बैंड में शामिल छात्र-छात्राओं ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिए।


 
विज्ञापन

बैंड के पीछे शंभू दयाल इंटर काॅलेज का अनुशासित एनसीसी कैडेट्स कदमताल करते चल रहे थे। यात्रा में राजनीतिक दल, आरडब्ल्यूए, व्यापारी, अधिवक्ता, डॉक्टर, खिलाड़ी, महिला संगठन, छात्र संगठन, नगर निगम और ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते मुख्य अतिथि हरिओम गांधी।



घंटाघर पर शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद यात्रा का समापन हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें